CHHATTISGARH CRIME NEWS
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक छात्र को मोबाइल में गेम खेलने से मना किया तो उसने सुसाइड कर लिया। परिजनों के द्वारा छात्र को मोबाइल में गेम खेलने से मना करने और फोन छीनने पर आहत होकर छात्र ने खेत में जाकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुहाननाला निवासी लोकनाथ सोरी कक्षा दसवीं का छात्र था। उसे मोबइल पबजी गेम खेलने की लत गई था। परिजनों के मना करने के बाद भी वह मोबाइल में गेम खेलते रहता। वही परिजनों ने उसे गेम खेलने से मना किया तो वह नाराज हो गया और खेत में जाकर जहर खाकर अपनी जान दे दी।
CHHATTISGARH CRIME NEWS
इलाज के दौरान छात्र की मौत
छात्र के जहर सेवन करने के बाद जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में धमतरी जिला अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक छात्र के परिजनों को सौंप दिया है।

मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो सुसाइड
पुलिस के पुछताछ के दौरान छात्र के परिजनों ने बताया कि छात्र को मोबाइल में गेम खेलने की लत लग गई थी। वह दिनभर मोबाइल में पबजी गेम खेलते रहता था। वही मोबाइल गेम खेलने से मना किया और मोबाइल छीन लिया तो छात्र ने सुसाइड कर ली।

