BANK HOLIDAY: अक्टूबर में 15 दिनों तक बैंक बंद, देखिए बैंक हॉलिडे लिस्ट…

BANK HOLIDAY: अक्टूबर में 15 दिनों तक बैंक बंद, देखिए बैंक हॉलिडे लिस्ट…

BANK HOLIDAY

नई दिल्ली। अक्टूबर के महिनें में त्याहारों के सीजन की वजह से बैंक का कामकाज बंद रहेगा। 12 अक्टूबर को दशहरे पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां हम आपको अक्टूबर महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं।

दरअसल, जैसे-जैसे त्यौहारों का मौसम नजदीक आ रहा है, कई राज्यों में बैंक, दशहरा त्योहार और उसके बाद आने वाले दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें से पांच छुट्टियां इसी सप्ताह आएंगी। दशहरा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहने की संभावना है। हालांकि, RBI ने यह पांच दिन की छुट्टी केवल कुछ राज्यों के लिए निर्धारित की है।

BANK HOLIDAY

इन राज्यों में बैंक बंद          

नवरात्रि का पर्व चल रहा है ऐसे में 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसमें कई राज्यों के बैंक इस दिन बंद रहेंगे। त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडीशा, असम, सिकिक्म अरूणाचलप्रदेश, नागालैंड,बिहार, झारखंड और मेघालय इन सभी राज्यों के पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक पूरी तरह बंद रहेगा। हांलाकि ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिग सर्विस की सारी सुविधाएं मिलती रहेगी।

11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी के त्यौहार में बैंक बंद

Fake SBI bank busted in Sakti : छत्तीसगढ़ में ठगों ने खोला नकली बैंक, लाखों लेकर नौकरी दी गई, फिर ऐसे खुला राज

ऑनलाइन बैंकिंग से लेन-देन जारी

हालांकि बैंकों की छुट्टियों के बावजूद, आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से पैसे का लेनदेन का काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिससे आपको किसी भी समय सुविधाजनक तरीके से अपने वित्तीय लेनदेन करने की सुविधा मिलेगी।

BANK HOLIDAY

देखिए बैंक हॉलिडे लिस्ट-

10 अक्टूबर- त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
11 अक्टूबर- महाष्टमी/महानवमी/ में त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम ऐसे कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी।
12 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण।

13 अक्टूबर- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
14 अक्टूबर- को दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से सिक्किम में अवकाश रहेगा।
16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और बंगाल में छुट्टी रहेगी।
17 अक्टूबर- कर्नाटक, आसाम और हिमाचल प्रदेश में महर्षि बाल्मिकी जयंती या खाटी बीहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर- दिवाली त्योहार पर सभी बैंक बंद रहेंगे।

Breaking News National News and Politics राज्य खबर