Ratan Tata passes away: रतन टाटा के शोक में डुबा साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सितारे, जुनियर NTR-विजय से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स ने जताया दुख  

Ratan Tata passes away: रतन टाटा के शोक में डुबा साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सितारे, जुनियर NTR-विजय से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स ने जताया दुख  

Ratan Tata passes away

नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड के सितारों से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। रतन टाटा का योगदान और उनके सिद्धांत हमेशा याद रखे जाएंगे।

दरअसल, द ग्रेट मैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांसे लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। वे काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रहा था। 9 अक्टूबर को इस शॉकिंग खबर ने पूरा देश शोक में डूबा दिया। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारे ने रतन टाटा को निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Ratan Tata passes away

विजय थलापति ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया

साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय थलापति ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। विजय थलापति ने पोस्ट शेयर  करते हुए लिखा है- “एक दूरदर्शी नेता, दयालु आत्मा और भारतीय उद्योग के सच्चे प्रतीक, उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी और आपकी दयालुता और बुद्धिमत्ता बहुत याद आएगी।“

विजय थलापति ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया

Ratan Tata Shradhanjali : तिरंगे में लिपटा दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर, नरीमन प्वाइंट के NCPA ग्राउंड में होगा अंतिम दर्शन

जुनियर NTR ने भी किया शोक जाहिर

वही जुनियर NTR ने रतन टाटा के निधन पर  दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट में लिखा है- “उद्योग का एक टाइटन, सोने का दिल! रतन टाटा जी की निस्वार्थ परोपकारिता और दूरदर्शी नेतृत्व ने अनगिनत लोगों के जीवन को बदल दिया है। भारत उनका कृतज्ञ ऋणी है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।“

Ratan Tata passes away

सलमान खान ने पोस्ट किया शेयर

वही बॉलीवुड का हर को सेलेब्स रतन टाटा के निधन से दुखी है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एक्स अंकाउट पर पोस्ट शेयर करते हुए रतन टाटा को श्रध्दांजलि दी है। उन्होंने लिखा है- “मिस्टर रतन टाटा के निधन से बेहद दुख हुआ।”

अक्षय कुमार ने भी रतन टाटा को दी श्रध्दांजलि

वही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी रतन को श्रध्दांजलि देते हुए लिखा है कि-” दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह दिया जिसने एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया है। श्री रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर मेरा दिल टूट गया। उनकी दयालुता और नेतृत्व की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। रेस्ट इन पीस, एक सच्चे लीजेंड. ॐ शांति। ”

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर