spot_img
Wednesday, April 30, 2025

Raipur Breaking : युक्तियुक्तकरण पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Raipur Breaking रायपुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया पर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा है।...

Latest Posts

Israel Hamas War : इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर किये हवाई हमले, 18 लोगों की मौत, 20 घायल

Israel Hamas War

गाजा। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद इजराइल और लेबनान की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। वही इस जंग में ईरान अब सीधे तौर पर शामिल हो गया है। ईरान के हमले के बाद से इजराइल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। रविवार की सुबह गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में करीब 18 लोग मारे गए और 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

read more – Shardiya Navratri 2024 4th Day : शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कुष्मांडा की पूजा-अर्चना, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, भोग, महत्व

युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए जुटे थे लोग

यह हमला मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर हुआ। यह हमला तब हुआ जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा पर इजरायल के बाद के सैन्य हमले में लगभग 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

बता दें कि 7 अक्टूबर की रात को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में 1200 लोग मारे गए थे। वहीं, 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी। युद्ध में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

read more – Vishnu Deo Sai : CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरा, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे गृहमंत्री शाह

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.