spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Bastar Dussehra Kachan Gadi : बस्तर दशहरा काछनगादी रस्म, बेल के कांटों के झूले से देवी देगी पर्व मनाने की अनुमति

Bastar Dussehra Kachan Gadi

जगदलपुर। बुधवार को यहां काछनगुड़ी में संपन्न काछनगादी धार्मिक अनुष्ठान में काछनदेवी ने ऐतिहासिक दशहरा पर्व मनाने की स्वीकृति प्रदान की। काछनदेवी को रण-देवी भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार काछनदेवी धन धान्य की रक्षा भी करती हैं। आठ साल की बच्ची पीहू दास कांटे के झूले पर लेटकर इस विधान के तहत बस्तर दशहरा मनाने की अनुमति देगी।

read more – DONGARGARH DARSHAN YATRA : सीएम साय ‘डोंगरगढ़ दर्शन’ यात्रा का करेंगे शुभारंभ, जानिये पूरा कार्यक्रम…माता के श्रद्धालुओं के लिए जारी किया रूट चार्ट

राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव परंपरानुसार काछनदेवी से अनुमति लेने पहुंचेंगे। अनुमति मिलने पर आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद देवी इशारों से अनुमति प्रदान करती है। अनुमति मिलने के बाद राजपरिवार वापस दंतेश्वरी मंदिर लौटता है। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण विधान काछनगादी का पूरे विधि-विधान व परंपरा के साथ निर्वहन हुआ।

Bastar Dussehra Kachan Gadi

बता दें कि तीन वर्षों से यह बच्ची इस रस्म को निभाती आ रहीं हैं। परंपराओं और मान्यताओं के मुताबिक आश्विन अमावस्या के दिन काछन देवी जिन्हें रण की देवी कहा जाता है। पनका जाति की कुंवारी की यह देवी सवारी करती है।

जिसके बाद देवी को कांटे के झूले में लिटाकर झुलाया जाता है। बता दें कि दशहरा पर्व की पहली रस्म हरेली अमावश्या के दिन पाटजात्रा की हुई थी। इस वर्ष दशहरा 19 अक्टूबर तक चलेगा।

read more – Leopard Caught Again In Bahraich : बहराइच में वन विभाग को मिली सफलता, पिंजरे में कैद हुआ खूखांर तेंदुआ, दो लोगों पर कर चुका था हमला

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.