International Coffee Day
रायपुर। एक कप बढ़िया कॉफी आपका पूरा दिन बना सकती है। यही वजह है कि कॉफी पूरी दुनिया में पसंद की जाने वाली सबसे मशहूर ड्रिंक्स में से एक है। भारत सहित पूरी दुनिया में आज यानी 01 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था। कॉफी में कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते है। वहीं कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कॉफी पीने से अल्जाइमर, पार्किंसन , हृदय रोग, डायबिटीज- टाइप 2, लिवर सिरोसिस और गाउट जैसी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। तो ऐसे में आज कॉफी दिवस के मौके पर आइए जानें कॉफी पीने के फायदे …

International Coffee Day
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस का इतिहास
साल 1963 में लंदन स्थित अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने पहली बार इंटरनेशनल कॉफी डे के तौर पर 1 अक्टूबर 2015 को घोषित किया था। तब से लेकर हर साल इस दिन को पूरी दुनिया में पुरे उत्साह के साथ 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन विश्वभर में कॉफी किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु भी मनाया जाता है। यह संगठन कॉफी और इसके रणनीतिक दस्तावेज के डेवलपमेंट से जुड़े मामलों को देखता है।

कई सारे देश अपने-अपने देश में अलग-अलग राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाते हैं। पहली बार न्यू ऑरलियन्स कॉफी फेस्टिवल की घोषणा करने के लिए 2009 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर्न फूड एंड बेवरेज म्यूजियम द्वारा ‘इंटरनेशनल कॉफी डे’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। तो वहीं इंटरनेशनल कॉफी ऑर्गेनाइजेशन ने 1997 में पहली बार चीन में अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया और ताइवान ने इसे 2009 में पहली बार मनाया। वहीं नेपाल में, अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस पहली बार 17 नवंबर, 2005 को मनाया गया था।

International Coffee Day
दो तरह की होती हैं कॉफी
कॉफी दो तरह की होती हैं, पहला अरेबिका और दूसरा रॉबस्टा। हम लोग जिस कॉफी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं वह है अरेबिका। लेकिन कॉफी को बेइंतहा पसंद करने वाले लोगों को रॉबस्टा भी खूब भाता है। रॉबस्टा अरेबिका की तुलना में ज्यादा कड़वी होती है और इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है।

कॉफी पीने के फायदे
- शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देता है।
- कैलोरी बर्न बढ़ाता है।
- डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।
- संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करता है।
- पित्त पथरी के रोगों के जोखिम को कम करता है।
- कैंसर के खतरे को कम करता है।
International Coffee Day
कॉफी पीने के नुकसान
- व्यग्रता।
- पाचन संबंधी समस्याएं।
- गर्भावस्था के लिए हानिकारक।
- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना।

कन्क्लूज़न
कॉफी पीने के फायदे और नुकसान दोनों है और इसका प्रभाव पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में कॉफी का सेवन कर रहे हैं। कैफीन के अत्यधिक सेवन से व्यक्ति में इसकी लत लग सकती है। यह मधुमेह और मोटापे जैसे अन्य स्वास्थ्य मुद्दों के जोखिम को और बढ़ा सकता है। ऊपर दिए गए कॉफी पीने के फायदे नुकसान को पढ़ने के साथ साथ आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि कॉफी का सेवन नियंत्रण में है! अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कॉफी के सेवन पर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि यह आपके स्वास्थ्य को और नुकसान न पहुंचाए।

