LGBTQ community people took out prime march
रायपुर। छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को LGBTQ कम्युनिटी ने लोगों ने अपने अधिकारों के लिए प्राइम मार्च निकाला। इस मौके पर समुदाय के सदस्यों ने आजादी के नारे लगाए और बैनर-पोस्टर पर लिखा, “मोदीजी, MARRIAGE EQUALITY कब दोगे?”
जानकरी के मुताबिक, रायपुर LGBTQ समुदाय के लोगों ने भारत माता चौक से शुरू होकर तेलीबांधा के मरीन ड्राइव रायपुर तक प्राइम मार्च निकाला था। इस मार्च को उन्होंने क्वीर प्राइड मार्च का नाम दिया था। इस मार्च में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों से भी लोग शामिल हुए।

LGBTQ community people took out prime march
LGBTQ समुदाय के लोगों ने अपने हक के लिए प्राइम मार्च निकाले
इस दौरान LGBTQ समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले लगाते और डांस करते हुए नजर आए। प्राइम मार्च के आयोजक सिद्धांत ने कहा कि सभी को आजादी और अपनी पसंद से जीने का अधिकार होना चाहिए। समान अधिकार और अवसर हर किसी को मिलने चाहिए, चाहे वह किसी भी जेंडर से संबंधित हो। उन्होंने बताया कि हम पिछले 6 सालों से अपने हक के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

समाज को जागरूक करने के लिए 6 साल से सक्रिय
सिद्धांत ने आगे कहा कि जब कोई लड़का लिपस्टिक या मेकअप करता है, तो लोग भद्दे कमेंट करते हैं और उसे “छक्का” और “मीठा” कहकर बुलाते हैं। जब कोई लड़का लंबे बाल रखता है या काजल लगाता है, तो उसके लिए अनगिनत सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों का हम व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे सकते, इसलिए हम हर साल ऐसे आयोजनों के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

LGBTQ community people took out prime march
बैनर और पोस्टर में लिखा- शादी में समानता कब दोगे?
LGBTQ समुदाय के अपने आधिकारों की मांग के लिए इस आयोजन में बैनर और पोस्टर बनाए थे। इन पोस्टरों में लव इज लव और पीएम नरेंद्र मोदी से मैरिजी इक्विटी को लेकर मैसेज लिखे हुए थे। बता दें कि, छत्तीसगढ़ प्राइड मार्च का आयोजन मितवा समिति और क्वीरगढ़ की तरफ से किया गया था।


