spot_img
Tuesday, June 17, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

CGPSC 2023 Result : CGPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का जारी किया परिणाम, 703 लोगों का इंटरव्यू के लिए चयन

CGPSC 2023 Result

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल 703 उम्मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले भी प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार 703 कैंडिडेट्स को इंटरव्‍यू के लिए चयनित किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 1 लाख 58 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

24 जून से 27 जून तक यह परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जा सकते हैं।

देखें लिस्‍ट- 

read more – BJP Ward Parshad : महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर बीजेपी पार्षद की पिटाई, पार्टी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.