spot_img
Wednesday, October 15, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Bank Holiday List in October 2024 : अक्टूबर में 15 दिन तक बैंकों की रहेगी छुट्टी, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday List in October 2024

रायपुर। एक दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में कई बड़े त्यौहार होने के कारण यह माह बेहद खास है। जिसकी वजह से अक्टूबर महीने में बैंकों में करीब 15 दिनों तक छुट्टी रहने वाली है। अगर आप भी अगले महीने किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो एक बार जरूर बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर ले। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दिया है।

read more – BIJAPUR IED BLAST : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

Bank Holiday List in October 2024

अक्टूबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
  • 1 अक्टूबर- विधानसभा चुनाव मतदान के चलते जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अक्टूबर- जयपुर में नवरात्रि उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर- अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, कोलकाता में बैंक दुर्गा पूजा के मौके पर बंद रहेंगे।
  • 11 अक्टूबर- दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ में दशहरा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा के मौके पर अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू के कारण बेंगलुरु, गुवाहाटी, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर- दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। विलय दिवस के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर- रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर- दिवाली, काली पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

read more – Chhattisgarh Crime News : छत्तीगढ़ में फिर एक बार चाकूबाजी, दुकान में घुसकर नाबालिग ने किया हमला, युवक घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.