spot_img
Friday, June 20, 2025

MP Government School Exposed : शिक्षा के नाम पर मज़ाक, बच्चियां किताबें छोड़ रसोई में, सिस्टम बना मूक दर्शक

MP Government School Exposed मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है जिसने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की जमीनी...

Latest Posts

Hurricane Helene : अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान ने मचाई तबाही, 6 राज्यों में लगाई गई इमरजेंसी, 44 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली गुल

Hurricane Helene

अमेरिका में शुक्रवार को आये ‘हेलेन’ तूफान से मरने वालों की संख्या कम से कम 44 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और वर्जीनिया राज्य इस तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 12 राज्यों में 5 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हो गए हैं।

READ MORE – BREKING NEWS : CM साय के काफिले की गाड़ियों की आपस में भिड़ंत, बाल बाल बचे मुख्यमंत्री साय

वहीं 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। फ्लोरिडा और पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार को ‘हेलेन’ तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान ने जब दस्तक दी तब इसकी अधिकतम गति 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तूफान की वजह से अमेरिका के कई राज्यों में बिजली गुल हो गई जिससे करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं प्रभावित इलाके में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Hurricane Helene

इसके साथ ही इन राज्यों में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द कर दी गई हैं। वहीं 4 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। हेलेन चक्रवात शुक्रवार की सुबह फ्लोरिडा के तट से टकराया था। पानी भरने की वजह से लोग घरों में बोट चला रहे हैं।

इन राज्यों में किया गया आपातकाल घोषित
एनडब्ल्यूएस ने अटलांटा और आसपास के इलाकों समेत मध्य जॉर्जिया में अचानक बाढ़ की चेतावनी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में 246 स्कूल और 23 अस्पताल हैं और दस लाख से अधिक निवासी खतरे में हैं। तो वहीं फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, कैरोलिनास और वर्जीनिया के गवर्नर ने अपने-अपने राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस ने निचले इलाकों में रहने वालों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी थी।

Hurricane Helene

फ्लोरिडा की राजधानी टालाहैसी के मेयर जॉन डेली ने कहा कि यह शहर में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। इससे शहर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। तूफान से निपटने के लिए जॉर्जिया के गवर्नर ने अतिरिक्त सैनिकों और राहत कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, तूफान हेलेन दक्षिण कैरोलिना तक फैल सकता है।

6 मीटर हाइट की उठ सकती हैं लहरें
बताया जा रहा है कि इस दौरान 6 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। इस बड़े खतरे को देखते हुए फ्लोरिडा तट से उत्तरी जॉर्जिया व पश्चिम कैरोलिना तक के इलाके में तूफान और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इस उष्णकटिबंधीय तूफान ने गुरुवार को फ्लोरिडा में तबाही मचाना शुरू कर दिया था।

READ MORE – BJP Leader Death Janjgir Champa : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई ने ट्रेन के सामने आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.