MP News: पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली की नही सुलझी गुत्थी! फिर धरना देने मजबूर हुए छात्र

MP News: पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली की नही सुलझी गुत्थी! फिर धरना देने मजबूर हुए छात्र

इंदौर में अपनी मांगो को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए, सोमवार को नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टोरेट के बाहर तख्तियां प्रदर्शन किया, छात्रों की मांग है कि पटवारी परीक्षा में बड़े स्तर पर घोटाले हुए और सरकार ने जांच रिपोर्ट को छुपाकर सभी फर्जी पटवारियों को नियुक्तियां दे दी, यदि जांच रिपोर्ट में सभी आरोप निराधार आए हैं तो रिपोर्ट सार्वजनिक करने में सरकार क्यों डर रही है. बड़ी संख्या में छात्रों ने सुबह हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन की रैली निकाली और बाद में कलेक्टर कार्यालय जाकर परीक्षा को निरस्त करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा.

पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप
पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप

Read More- नफा नुकसान देखने के बाद मिलेगी BJP में एंट्री! कमलनाथ के लिए उठ रहे बगावत के सुर

छात्रों का आरोप है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली हुई है, वे अन्य भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में भी देरी और अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं, छात्र बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने, आरक्षण लागू करने और शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के कारण कलेक्टोरेट परिसर में भारी भीड़भाड़ हो गई, पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने का प्रयास किया, छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे.

बता दे कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी को होगी, कर्मचारी चयन मंडल ने रविवार शाम को परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया, काउंसलिंग चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में ही की जाएगी, उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवार निर्धारित तारीख को काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो उस पद को रिक्त मानकर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी.

Breaking News Career राज्य खबर