Breaking news of dharavi
मुंबई। मुंबई के धारावी में बनी 25 साल पुराने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने के लिए BMC की टीम पहुंची। BMC की इस एक्शन के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में एकजुट होकर इसका विरोध कर रहें हैं। इस मामले के बाद तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई हैं। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए हैं।
BMC की टीम मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची
जानकारी के मुताबिक, धारावी में स्थित मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी संगठन या मस्जिद की तरफ से नोटिस का जवाब नही दिया गया। बताया जा रहा हैं कि BMC की टीम पहुंची जैसी पहुंची बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया साथ ही भीड़ ने नगरपालिका सहित आस-पास रखे गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद BMC की टीम ने लोगों से अपील की वे घर चले जाएं और शांति बनाए रखे। फिलहाल कार्रवाई को वापस ले लिया गया हैं लेकिन लोग सड़को पर बैठे हुए हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले
धारावी के बढ़ते मामले को देखते हुए कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और मिलिंद देवड़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की, साथ ही इस मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग की हैं। इसके पहले भी हिमांचल के संजौली मस्जिद के मामले में जोरदार हंगामा हुआ था।
25 साल पुराना मस्जिद
धारावी के 90 फिट रोड में बना मस्जिद का नाम महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद हैं। वही BMC टीम की कार्रवाई के पहले ही लोग रात को सड़को पर आ गए थे और रास्ता जाम कर दिया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना हैं कि यह मस्जिद बहुत ही पुराना हैं।