Chhattisgarh news:  सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने पर हुई कार्रवाई, महाप्रबंधक को किया सस्पेंड

Chhattisgarh news: सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने पर हुई कार्रवाई, महाप्रबंधक को किया सस्पेंड

Chhattisgarh news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई पुस्तक को कबाड़ में फेक दिया गया था।अब इस मामले में राज्य सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया गया हैं।

रिपोर्ट आने के बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, सीएम साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित 2024-25 सत्र की नई किताबों के कबाड़ में बेचे जाने की घटना पर तुरंत जांच के आदेश दिए। अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने मामले की गहनता से जांच की और रिपोर्ट आने के बाद तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

Plane Bounced On The Runway : कोरबा के रनवे पर 2 बार उछला विमान, हलक में आई भाजपा नेताओं की जान

Chhattisgarh news

कर्मचारियों को किया निलंबित

इस मामले में पाठ्यपुस्तक प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का, भृत्य अजीत गुप्ता और सूरजपुर डीईओ कार्यालय में पदस्थ भृत्य जितेन्द्र साहू को निलंबित किया गया हैं।

Breaking News Education News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर