UP high tension line: हाईटेंशन लाइन टूटकर घरों में गिरी, एक ही परिवार के 20 लोग हादसे का शिकार

 UP high tension line: हाईटेंशन लाइन टूटकर घरों में गिरी, एक ही परिवार के 20 लोग हादसे का शिकार

 UP high tension line

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हाईटेंशन लाइन की एक तार टूटकर कई घरों पर गिर गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि यह हादसा बारिश और तेज हवाओं के बीच हुआ। पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का हैं।

हाईटेंशन तार गिरने से कई लोग गंभीर

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमांत नगर मोहल्ले की है। जहां पर हाईटेंशन लाइन टूटकर कई घरों पर गिर गई। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

2 दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए

UltraTech Cement : बलौदाबाजार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मजदूरों ने परिसर में किया जमकर हंगामा

 UP high tension line

आधा दर्जन लोग झुलसे

घायलों में एक ही परिवार के 20 सदस्य शामिल हैं, जिनमें बच्चे भी हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि बारिश और तेज हवाओ के कारण हाईटेंशन लाइन की तार टूटकर घरों में गिर गई। जब ये तार टूटी तब वहां का मंजर देखने लायक था। घरों में जैसे आग की लपटे दौड़ रही हो। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा तफरा मच गई थी।

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर