Sukma breaking News: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

Sukma breaking News: छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों को उतारा मौत के घाट

Sukma breaking News

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतारा दिया।  मृतकों में  2 पुरूष और 3 महिलाएं शामिल हैं। रविवार को गांव के कुछ लोगों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं। पूरा मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र की हैं।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं

जानकारी के मुताबिक, घटना सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के कोइलीबेड़ा इलाके के एतकल गांव की हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम ने इस घटना की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जादू-टोना के शक में एक परिवार के घर में घुसकर तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों की लाठी-डंडे पीटकर हत्या कर दी।

 

चार दिनों पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक के चलते एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस परिवार में 2 बहनें, 1 पुरुष और 11 महीने का बच्चा शामिल था। यह हत्या मृतक के पड़ोसी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर की थी।

खबर अपडेट  हो रही हैं…………….

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर