Death due to lightning in Balodabazara: बलौदाबाजारा में आकाशीय बिजली गिरने 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Death due to lightning in Balodabazara: बलौदाबाजारा में आकाशीय बिजली गिरने 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Death due to lightning in Balodabazara

बलौदाबाजारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजारा–भाटापारा में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 घायल हो गए। तीनों का अस्पलात में इलाज जारी हैं। ये हादसा तब हुआ जब लोग खेत में काम कर रहें थे और बारिश के कारण 10 लोग एक साथ तालाब के पास इकट्ठा हुए थे।

आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मोहतरा गांव की हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोग खेत में काम कर रहें थे, तभी मौसम खराब होने की वजह से बारिश होने लगी और सभी लोग बारिश से बचने के लिए वही तालाब के पास इकट्ठा होकर बात करने लगे और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Good news for MP students: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! गरीब बच्चों के डॉक्टर-इंजीनियर बनने का खर्चा उठाएगी MP सरकार, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मृतकों को किया गया पोस्टमार्टम

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मुकेश साहू(20), टंकार साहू(30), संतोष(40), थानेश्वर(18) पोखराज(38), देव(22), विजय(23) हैं। वहीं अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 3 लोग घायल हुए जिनका ईलाज जारी हैं। घटना के बाद गांव वाले लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पलाल पहुंचे। वहीं मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप  दिया गया हैं।

घायलों का ईलाज जारी

Death due to lightning in Balodabazara

मुख्यमंत्री साय ने दुख जाहिर किया

इस घटना के मुख्यमंत्री साय ने दुख जाहिर किया हैं। वहीं टंकराम वर्मा घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर