Boeing Starliner returns to Earth
नासा एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ले जाना वाला स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर वापस आ गया है। बता दें कि जून के पहले हफ्ते में बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में ले गया था। जिसके बाद से स्पेसक्राफ्ट में टेक्निकल खराबी आ गई थी। जिसके कारण दोनों एस्ट्रोनॉट्स पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाए थे।
https://x.com/NASA/status/1832249986068685083
अब ये ‘स्टारलाइनर’ स्पेसक्राफ्ट 6 सितंबर को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से रवाना होने के छह घंटे बाद ‘स्टारलाइनर’ न्यू मेक्सिको के रेगिस्तान में ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ पर लौटा है।
वही नासा एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले साल फरवरी में वापस घरती पर लौटेंगे। स्टारलाइनर ने 6 सितंबर को देर रात इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी और 7 सितंबर की सुबह पृथ्वी पर वापस आया। दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई थी।
Boeing Starliner returns to Earth
अंतरिक्ष यान में आई थीं तकनीकी खराबी
” दरअसल, विलियम्स और विल्मोर को जून में स्टारलाइनर के सफल उड़ान के एक सप्ताह बाद पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन यान के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम लीक के कारण यह संभव नहीं हो पाया, जिससे दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए। जानकारी के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट में हीलियम रिसाव समेत अन्य समस्याएं आ रही थीं, इसके बाद इसे डंप किया गया।
स्पेसक्राफ्ट में खराबी के बाद बुच और सुनीता पिछले कई माह से स्पेस स्टेशन में फंसें हैं। हालांकि, नासा ने बाद में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी स्पेसएक्स क्रू 9 अंतरिक्ष यान से कराने का फैसला किया, जोकि फरवरी 2025 में दोनों फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर आएगा।
सुनीता विलियम्स का संदेश
‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के बाद सुनीता विलियम्स ने रेडियो संदेश के जरिए कहा, ‘वह अपने घर जा रहा है।’ विलियम्स और विल्मोर को ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष की उड़ान भरने के एक सप्ताह बाद जून में पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए थे।