why Boycott Netflix of IC 814 Kandahar Hijack
रायपुर। Netflix पर रिलीज हुई IC 814 Kandahar Hijack इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स #BoycottNetflix, #BoycottBollywood और #IC814 का इस्तेमाल करते हुए इस वेबसीरीज का बॉयकॉट कर रहे हैं। लोग ऐसा क्यों कर रहे और और इसकी वजह क्या है

तो मामला यह है कि OTT यानी ओवर द टाइम प्लेटफॉर्म Netflix पर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की वेबसीरीज IC 814: The Kandahar Hijack 29 अगस्त को रिलीज हुई। इसके साथ से ही सोशल मीडिया में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। ये वेब सीरीज 1999 में इंडियन एयरलाइंस के प्लेन IC-814 के हाइजैक पर आधारित है। इस विमान को हाईजैक करने वाले आतंकी मुस्लिम थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से इन आतंकियों ने काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान का अपहरण किया। सभी आतंकियों के कोड नेम डॉक्टर, ‘भोला’ और ‘शंकर’ आदि थे, विवाद इन्हीं नाम को लेकर है। जबकि मंत्रालय ने तब भी इन आतंकियों के रियल नाम जारी कर दिए थे। लेकिन सीरिज में इनका जिक्र नहीं किया गया।

why Boycott Netflix of IC 814 Kandahar Hijack
इधर सोशल मीडिया के एक सेक्शन ने वेबसीरीज के मेकर्स पर दो हाइजैकर्स के नाम जान-बूझकर बदलकर हिंदू नाम रखने का आरोप लगाया है। इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को तलब किया है। इसके बाद Netflix ने गलती मानी है और अब कहा जा रहा है कि IC 814 Kandahar Hijack में बड़े बदलाव होंगे।

अब आपको बताते हैं क्या है वेब सीरीज की कहानी?
IC-814-द कंधार हाइजैक की कहानी 24 दिसंबर 1999 की सच्ची घटना पर आधारित है। 1999 में 5 आतंकियों ने इंडियन एयरलाइंस के प्लेन IC 814 को नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरते वक्त हाईजैक कर लिया था। प्लेन को टेकऑफ के महज 40 मिनट के अंदर हाइजैक कर लिया गया था। इस प्लेन में 191 यात्री सफर कर रहे थे।
आतंकवादी प्लेन को अमृतसर, लाहौर, दुबई होते हुए कंधार में ले गए थे। आतंकियों ने अपनी मांगे मनवाने तक सभी यात्रियों को 7 दिन तक बंधक बना कर रखा था। हाइजैक कैसे होता है? बंधक बनाने के दौरान यात्रियों की क्या हालत होती है? सरकार कैसे आतंकियों की शर्त को मानने के लिए मजबूर होती है? सरकार के सामने इन यात्रियों को छुड़ाने के लिए क्या शर्त रखी जाती है? 6 एपिसोड की इस वेबसीरीज में यही सब दिखाया गया है।
https://abnews.press/hartalika-teej-2024/
इस वेब सीरीज में किसने निभाया कौन सा रोल?
- इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, दीया मिर्जा, पत्रलेखा,अरविंद स्वामी और कुमुद मिश्रा प्रमुख स्टार हैंविजय वर्मा (गली बॉय एक्टर) ने सीरीज में कैप्टन शरण देव का रोल किया
- -विदेश मंत्री विजयभान सिंह की भूमिका में पंकज कपूर हैं.
- वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भारत के कैबिनेट सेक्रेटरी और भारत के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के चीफ विनय कौल का किरदार निभाया है.
- विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव और DRS के रोल में अरविंद स्वामी दिखे हैं.
- कुमुद मिश्रा (थप्पड़ फिल्म के एक्टर) रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के ज्वॉइंट सेक्रेटरी रंजन मिश्रा का रोल निभाया है.
- मनोज पाहवा (आर्टिकल 15 फिल्म के एक्टर) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर मुकुल मोहन का किरदार निभाया है.

