NARAYANPUR CHHATTISGARH : नारायणपुर में नक्सलियों ने लगाया बैनर-पोस्टर, कोलकाता रेप-मर्डर का जताया विरोध,  आरोपियों को फांसी देने की मांग

NARAYANPUR CHHATTISGARH : नारायणपुर में नक्सलियों ने लगाया बैनर-पोस्टर, कोलकाता रेप-मर्डर का जताया विरोध, आरोपियों को फांसी देने की मांग

NARAYANPUR CHHATTISGARH

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में विरोध दर्ज कराया है। बता दें कि नक्सलियों ने ओरछा मार्ग पर पिंगुण्डा नाले के पास बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्होंने कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। वही इसके अलावा नक्सलियों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से बस्तर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और अन्य बातों का उल्लेख किया है।

read more – SAKTI NAVODAYA VIDYALAYA : सक्ती के नवोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र से रैगिंग के बाद मचा हड़कंप, 9वीं के 5 छात्रों पर लगा आरोप…

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से जारी अभियान को लेकर नक्सलियों ने जवानों से अपील करते हुए बैनर में लिखा है कि नेता मंत्रियों और पूंजिपतियों के दबाव में आकर माओवादीयों को मारना बंद किया जाये। इसके अलावा नक्सलियों ने सरकार पर प्राकृतिक संपत्तियों को पूंजिपतियों को सौंपने का आरोप लगाते हुए प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने की अपील की है।

यह पूरा मामला छोटेडोंगर थाना का है। बैनर-पोस्टर्स मिलने के बाद जवानों ने तेजी से सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है और बैनर-पोस्टर को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर