spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Dangal fame actress suhani Bhatnagar dies : नहीं रहीं ‘दंगल’ की छोटी बबीता, 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Dangal fame actress suhani Bhatnagar dies

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट बबीता फोगट (Babita Phogat) का रोल करने वाली 19 साल की अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

इतनी कम उम्र में सुहानी की मृत्यु की खबर सुनकर सब हैरान हैं। सुहानी का निधन शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में हुआ। बताया जा रहा है कि गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Dangal fame actress suhani Bhatnagar dies

गलत ट्रीटमेंट से गई जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी के पैर में चोट लगी थी। उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाई। इसके लिए वो दवाइयां ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ।

बताया जा रहा है कि सुहानी की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था, और यही उनके मौत का कारण बताया जा रहा है। सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थीं।

सुहानी के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से सदमे में हैं। सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में रहती थीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा।

Dangal fame actress suhani Bhatnagar dies

सुहानी का करियर
सुहानी भटनागर को दंगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। वह बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली थी।

फिल्म में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया लेकिन सुहानी पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थीं।

बहुत ही छोटी सी उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उन्हें उनकी जबरदस्त अदाकारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.