Wine new rate: शराब प्रेमियों को तगड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में छह महीने में दूसरी बार महंगी हुई शराब, पौवा, अद्दी से लेकर बोटल पर ऐसे बढ़े दाम

Wine new rate: शराब प्रेमियों को तगड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में छह महीने में दूसरी बार महंगी हुई शराब, पौवा, अद्दी से लेकर बोटल पर ऐसे बढ़े दाम

Wine new rate

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शराब के रेट को बढ़ाया गया हैं। इस बार अलग-अलग ब्रांडों के शराब की नई रेट लिस्ट जारी हुई हैं। इसमें ब्रांड के क्वार्टर(पौवा) की दाम 40 रुपए तक बढ़ गई है। वहीं बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार है, जब शराब की कीमतों में वृद्धि की गई है। इससे पहले अप्रैल माह में भी शराब के रेट बढ़ाए गए थे।

शराब की नई लिस्ट जारी   

जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शराब के नए रेट लागू किए गए हैं। शराब की नई लिस्ट जारी होने के बाद क्वार्टर(पौवा) का रेट 160 रुपए हो गया हैं। वहीं शराब प्रेमी दाम बढ़ने कारण काफी परेशान हो रहे हैं। शराबियों का इस पर कहना हैं कि गरीब आदमी कहां जाएगा। आदत तो डलवा दी है। पीते-खाते हैं, बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हैं।

शराब की नई लिस्ट

Balrampur librarian suspended case: छात्र को थप्पड़ मारना पड़ा मंहगा, लाइब्रेरियन सस्पेंड

Wine new rate

इन ब्रांडो के दाम बढ़े
व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ गए हैं।

वहीं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा का कहना हैं कि 130 रुपए से ऊपर के अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, हाफ, बोतल और कुछ बीयर के दाम बढ़ गए हैं। ब्रांड रेट ऑफर नहीं होने के कारण कई ब्रांड के शराब नहीं मिल पा रहे हैं।

 

 

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर