Rain-Flood Updates: तेलगांना और आंध्राप्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही,100 से ज्यादा गांव बाढ़ में डुबे,19 लोगों की मौत….

Rain-Flood Updates: तेलगांना और आंध्राप्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही,100 से ज्यादा गांव बाढ़ में डुबे,19 लोगों की मौत….

Rain-Flood Updates

हैदराबाद। तेलगांना और आंध्राप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई हैं। जिसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं जहां कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है. शहर में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ कि स्थिति को देखते हुए NDRF की 26 टीमें तैनात की गई हैं।

बता दें कि, बाढ़ के चलते सड़को पर पानी भरा हुआ हैं। यातायात पूरी तरह से ठप गई हैं। जिसके कारण 99 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं।

चक्रवाती तूफान, जिसे “साइक्लोन असना”  

चक्रवाती तूफान, जिसे “साइक्लोन असना” नाम दिया गया हैं,  जिसके कारण गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कारण बना है। इसके प्रभाव से कच्छ के इलाके में एक चक्रवात में बदल चुका है। इस चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई शहरों में हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंध्राप्रदेश में गर्दन तक भरा पानी

Raipur CAF jawan drinking alcohol: छत्तीसगढ़ में नशे में धुत CAF जवान, वीडियो वायरल……

 

Rain-Flood Updates

17 हजार लोगों को रेस्क्यू किया

आंध्राप्रदेश और तेलगांना के कई जिले बाढ़ से बूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। आंध्राप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। 17 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सबसे ज्यादा हालत विजयवाड़ा में खराब हैं। NDRF की 26 टीमें  के द्वारा लगातार  रेस्क्यू जारी हैं।

NDRF की तैनात टीमें

Andhra Pradesh Landslide : आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का कहर और भूस्खलन से तबाही, 24 घंटे में 7 की मौत, सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा का किया एलान

बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित

तेलगांना में भी स्थिति काफी खराब हो चुकी हैं। यहां 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं।  दोनों राज्यों में 99 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। वहीं 54 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। वहीं सूर्यपेट, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हैदराबाद में आज सभी स्कूलों को बंद रखा गया है।

रेल की पटरियाों में पानी भरने की वजह से 99 ट्रेनें कैंसिल

आंध्राप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। अपने दौरे में उन्होंने अधिकारियों से बात की और बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश भी दिए हैं।

 

 

 

 

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर