Andhra Pradesh Landslide
आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बारिश और भूस्खलन के कारण गुंटूर और विजयवायड़ा में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। विजयवाड़ा के मोगालीपुरम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि गुंटूर में तीन लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, खासकर गुंटूर और विजयवाड़ा में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया। सीएम ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को दूर ट्रांसफर करने का निर्देश दिया क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

