Hidden Camera in Girls Hostel Washroom : आंध्रा के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला ख़ुफ़िया कैमरा, 300 से ज्यादा फुटेज लीक

Hidden Camera in Girls Hostel Washroom : आंध्रा के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला ख़ुफ़िया कैमरा, 300 से ज्यादा फुटेज लीक

Hidden Camera in Girls Hostel Washroom

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या और महाराष्ट्र के एक स्कूल मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण को लेकर मचे बवाल के बीच अब आंध्र प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकरी के अनुसार आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के हॉस्टल के शौचालय में खुफिया कैमरा पाए जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

गर्ल्स हॉस्टल की 300 से ज्यादा फुटेज लीक
महिला छात्रावास के वॉशरूम की 300 से ज्यादा तस्वीरें किसी ने पकड़े गए छात्र से खरीदे थी। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए छात्र का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। कल शाम 7 बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन आज सुबह 3 बजे तक जारी रहा। छात्राओं ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि अब उन्हें वॉशरूम में जाने से डर लग रहा है। बता दे कि गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम की 300 से अधिक तस्वीरें लीक हुई है।

वही कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है, कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है। ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।

 

Breaking News National News and Politics