J&K ELECTION 2024: पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला गांदरबल से लड़ेगें चुनाव; NC की 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

J&K ELECTION 2024: पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला गांदरबल से लड़ेगें चुनाव; NC की 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

J&K ELECTION 2024

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। इस विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में नेशनल कांफ्रेंस ने आज मंगलवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी हैं।

बता दें कि, इस दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का नाम जारी किया हैं जो कि गांदरबल से चुनाव लड़ेगें। इससे पहले सोमवार को 18 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी किया गया था। जिसमें मोदम्मद खलील बंद और शेख मोहम्मद रफी जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।

J&K ELECTION 2024

नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच बंटवारा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच हुई बैठक में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनी है। इसके तहत, नेशनल कांफ्रेंस 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। जबकि CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को 2 सीटें दी गई हैं।वही कांग्रेस ने भी सोमवार को अपनी 9 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

J&K ELECTION 2024

तीन चरणों में चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में कराया जाएगा। परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव होगा।

Breaking News National News and Politics