spot_img
Wednesday, August 13, 2025

Announcement of New Team : भाजपा की नई टीम का ऐलान…यहां देखिए पूरी List

रायपुर, 13 अगस्त। Announcement of New Team : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम...

Latest Posts

Bijapur Naxal Attack : बीजापुर कैंप पर नक्सली हमला, नक्सलियों ने दागे UBGL, मिले 6 आईईडी

Bijapur Naxal Attack

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने नए पुलिस कैम्प गुंडम में UBGL से हमला किया है। नक्सलियों के इस हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए।

कैम्प स्थापना के बाद नक्सलियों ने बीजीएल से कैम्प पर हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किया और नक्सलियों के बड़े साजिश को नाकाम किया है। यह कैम्प तर्रेम थाना क्षेत्र में स्थापित है।

Bijapur Naxal Attack

बस्तर आईजी सुंदरराज पी जानकारी अनुसार “लगातार नक्सलियों के कोर इलाके में नए सुरक्षा कैम्प बना कर नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है। इस कारण से नक्सली बौखला कर जवानों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन नक्सली मोर्चे पर तैनात जवान मजबूती के साथ नक्सलियों से लड़ कर उनको खदेड़ रहे हैं।

आज भी जवानों ने नक्सलियों के एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है।” नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे, लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.