Woman burnt alive in Balrampur : सोई हुई महिला खाट पर जिंदा जली; रोशनी के लिए जलाया था घर में लैंप

Woman burnt alive in Balrampur : सोई हुई महिला खाट पर जिंदा जली; रोशनी के लिए जलाया था घर में लैंप

Woman burnt alive in Balrampur

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक वृध्द महिला की खाट पर जिंदा जल गई। घर में बिजली नही होने की वजह से उसने खाट के नीचे लैंप जला कर रखी थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि लैंप के धुआं भर जाने से वह बेहोश हो गई होगी और जिंदा जल गई। पूरी घटना बलरामपुर थानाक्षेत्र की है।

बता दें कि, महिला घर में अकेली रहती थी। उसके दो बेटे हैं। एक बेटा बाहर कमाने के लिए गया हैं। वहीं दूसरा बेटा अपने मामा के घर रहता हैं, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं।

रोशनी के लिए खाट के नीचे जलाया लैंप 

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामनुजगंज जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर संतोषीनगर के पिपराही गांव में पुष्पा मंडल अपने घर में अकेली रहती थी। वह गांव में ही रहकर खेती बाड़ी का काम करती थी। उसके घर में बिजली नही थी। रात में सोने के लिए उसने अपने खाट के नीचे लैंप जलाई थी और फिर खाना खा कर फिर सो गई।

 

Woman burnt alive in Balrampur

सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा जला

सुबह लोगों ने पुष्पा मंडल के घर से धुआं निकलते देखा तो पुष्पा को आवाज लगाई लेकिन उसने दरवाजा नही खोला। स्थानीय लोगों के द्वारा दरवाजे जैसे तैसे खोलकर अंदर घुसा गया। अंदर जाते ही वहां का मंजर देखने लायक था। खाट पर पुष्पा मंडल की लाश जली हुई मिली। उसके सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा जल गया था।

Indore Police Officer Daughter-in-law Hanging: एडिशनल एसपी की बहू ने 42 दिनों बाद किया सुसाइड: क्या मोबाइल से खुलेगा राज ?

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से मौत

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुष्पा मंडल द्वारा खाट के पास जलाई गई लैंप के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का फैलाव पूरे कमरे में हो गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बिस्तर में आग लग गई और वह अपना बचाव नहीं कर सकी। चूंकि कमरे में खिड़कियां नहीं थीं, वह आग की चपेट में आ गई और जलने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल बलरामपुर पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

 

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर