Jammu-Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर के BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज हो सकती है जारी, मुस्लिम चेहरों पर खेल सकती है दांव

Jammu-Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर के BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज हो सकती है जारी, मुस्लिम चेहरों पर खेल सकती है दांव

Jammu-Kashmir Election 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों के लिए पहली लिस्ट जारी कर सकती है। रविवार 25 अगस्त को भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं। तो वही खबरों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी पूंछ-राजौरी क्षेत्र में कई मुस्लिम चेहरों पर दांव खेल सकती है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। आप को बता दें कि आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।

Jammu-Kashmir Election 2024

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जम्मू-कश्मीर की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि कुछ सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। हालांकि, अभी भाजपा का प्रदेश में किसी अन्य दल के साथ औपचारिक गठबंधन नहीं हुआ है। बता दें कि पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।

हालांकि पार्टी घाटी के उन सभी निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। तब बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद प्रदेश में 6 महीने तक राज्यपाल शासन रहा। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे
प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, और 4 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले, 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव हुए थे, जब यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश नहीं था। उस चुनाव में पीडीपी ने 28, भाजपा ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15, और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। बाद में पीडीपी और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी।

read more – Chhattisgarh Dry day : छत्तीसगढ़ में आज जन्माष्टमी पर ड्राइ-डे, बंद रहेगी शराब और मांस की दुकानें

Breaking News National News and Politics