Israel vs Hezbollah War
लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने आज इजरायल पर सबसे बड़ा जवाबी हमला किया है। खबरो के मुताबिक इसमें सैकड़ों हवाई हमले की गई। जिसमे इजरायल को इस हमले के बाद कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। मगर हिजबुल्ला के हमले के बाद इजरायली रक्षामंत्री येव गैलेंट ने घरेलू मोर्चे पर पूरे देश में विशेष स्थिति की घोषणा कर दी है।
इससे माना जा रहा है कि हिजबुल्ला ने इजरायल पर वाकई बड़ा हमला किया है। इन खतरों को बेअसर करने के लिए इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है, जो हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो इजरायली नागरिकों के लिए तत्काल खतरा पैदा करते हैं।
लेबनान स्थित उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह और इजरायल दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की घोषणा की है। ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह के एक बयान के अनुसार, प्रमुख इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई विस्फोटक ड्रोन लॉन्च किए गए हैं।
Israel vs Hezbollah War
इजरायल ने तड़के हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया था निशाना
इजरायली आर्मी ने लेबनान पर आज तड़के ही ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। इससे पूरे लेबनान में दहशत फैल गई। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के आतंकी संगठन को निशाना बनाकर यह हमला किया था। शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में इजरायल ने एक साथ कई हवाई हमले किए। इसमें हिजबुल्ला के कई ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं।
इसके बाद हिजबुल्ला की ओर से इजरायल पर यह जवाबी कार्रवाई की गई है। हमास के बाद हिजबुल्ला ने इजरायल पर यह दूसरा बड़ा हमला किया है। इन हमलों के बाद ही इजरायल को आशंका थी कि वह बदले की कार्रवाई जरूर करेगा। इजरायल ने अपने देश में हिजबुल्ला के हमलों को लेकर अलर्ट भी जारी किया था।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह 4 बजे सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई। नेतन्याहू के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अगले 48 घंटों के लिए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

