Nagarjuna Akkineni Convention Hall Demolition: झील की 6.69 एकड़ जमीन पर बने सुपरस्टार नागार्जुन के अवैध कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर

Nagarjuna Akkineni Convention Hall Demolition: झील की 6.69 एकड़ जमीन पर बने सुपरस्टार नागार्जुन के अवैध कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर

Nagarjuna Akkineni Convention Hall Demolition

हैदराबाद। दक्षिण तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी के एक कन्वेंशन हॉल पर बुलडोजर चलवा दिया हैं। उन पर अवैध निर्माण का आरोप लगा हैं कि उनके कन्वेंशन हॉल का एक हिस्सा झील के जामीन पर बनाया गया था।

बता दें कि, यह कन्वेंशन हॉल रंगा रेड्डी जिले के शिल्परामम के पास हैं। जो कि मधापुरा में थम्मीदिकुंता झील के बफर जोन में आता था। 10 एकड़ की प्लाट में बना यह हॉल कई सालों से जांच के दायरे में था।

कन्वेंशन हॉल को बुल्डोजर से किया धवस्त
हाइड्रा ने शनिवार की सुबह बुल्डोजर हॉल को गिरा दिया। थम्मीदिकुंता झील क्षेत्र लगभग 29 एकड़ में फैला हुआ हैं और यह कन्वेंशन हॉल लगभग 2 एकड़ झील के बफर जोन के अंतर्गत आता हैं। इसके अलावा 1.3 एकड़ जमीम झील के एफटीएल में हैं। नागार्जुन अक्कीनेनी पर ये भी आरोप लगा हैं कि उन्होंने अपने पावर का दुरूपयोग करके ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के इस हॉल पर कार्रवाई करने से रोक दिया था।

मौके पर भारी पुलिस तैनात
कन्वेंशन हॉल को गिराने के दौरान उस तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। मधापुरा डीसपी ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस तैनात कि गई थी। बता दें कि फिल्म नागार्जुन फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उनका काफी प्रभाव हैं। नागार्जुन ने इस हॉल के तोड़े जाने बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अगर कोर्ट इसे तोड़ने का फैसला देता, तो मैं खुद इसे तोड़ देता. मुझे उम्मीद है कि अफसरों की इस गलत कार्रवाई पर कोर्ट से हमें राहत मिलेगी’।

सरकार का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
दरअसल, इन दिनों हैदराबाद में जल निकायों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान, हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट्स मॉनिटरिंग एंड प्रोटेक्शन ने तेलुगु अभिनेता नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर को गिरा दिया।

Breaking News Knowledge लाइफस्टाइल