Samrat Mukherjee : बॉलीवुड एक्ट्रेस कजोल और रानी मुखर्जी के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी गिरफ्तार; बाइक सवार को मारी टक्कर…

Samrat Mukherjee : बॉलीवुड एक्ट्रेस कजोल और रानी मुखर्जी के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी गिरफ्तार; बाइक सवार को मारी टक्कर…

Samrat Mukherjee

कोलकाता। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उन पर तेज गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट का आरोप हैं। एक्सीडेंट के बाद जहां 29 साल के बाइक सवार को हॉस्पिटल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोलकाता के बेहाला इलाके कि हैं जहां सम्राट मुखर्जी गाड़ी को कंट्रोल नही कर पाए और उनकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। फिलहाल पुलिस ने सम्राट को गिरफ्तार कर लिया हैं।

रांग साइड से आ रही एक कार ने ठोकर मारी

बाइक सवार युवक ने बताया कि वह घटना के दिन रात के करीब 12.30 घर लौट रहा था, तभी रांग साइड से आ रही एक कार ने उसे ठोकर मार दी और वह बेहोश होकर गिर गया। PTI के मुताबिक बाइक सवार युवक को पहले एम. आर. हॉस्पीटल ले जाया गया फिर वहां से बेहतर ईलाज के लिए एसएसकेएम हॉस्पीटल ले जाया गया।

बैलेंस खोने के वजह से हादसा
घटना स्थल में रहने वाले लोगों से बताया कि सम्राट मुखर्जी बेहाला चौराहे से टॉलीगंज की ओर जा रहा तभी उसकी कार ने अचानक बैलेंस खो दिया, इससे उनकी गाड़ी मोटर साइकिल से टकरा गई। मोटर साइकिल से टकराने के बाद उनकी कार एक घर के बांउड्री वाल से भी टकरा गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। और सम्राट की गाड़ी को जब्त कर ली हैं। सम्राट को 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैं।

कई फिल्मों और काम कर चुके हैं
सम्राट मुखर्जी ब्रम्हास्त्र के निर्देशक आयान मुखर्जी के चचेरे भाई हैं। वे राम और श्याम, भाई-भाई और जंजीर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा आकाश कुसुम व काका नबंर-1 जैसी बंगाली टीवी शो में भी काम कर चुके हैं।

Knowledge News and Politics