spot_img
Sunday, October 19, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

CG Hot Water : छत्तीसगढ़ में बोर से निकल रहा खौलता हुआ पानी, लोग बोले ये कोई देवी का चमत्कार हैं…. पढ़िए पूरी खबर

CG Hot Water

सरस्वती, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक घर के बोर से खौलता हुआ पानी निकलने का मामला सामने आया हैं। गर्म पानी को देखकर घर वाले भी हैरान हैं। कुछ लोग इन्हें चमत्कार भी मान रहे हैं। पूरा मामला पावर हाउस भिलाई का हैं।

जानकारी के अनुसार , ये बोर पावर हाउस भिलाई के वार्ड-38 शहीद वीर नारायण वार्ड में प्रेमा देवी के घर पर है। लोगों का कहना है कि, पानी इतना गर्म रहता है उसमें चावल भी पक सकता हैं। वहीं आसपास के लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहें हैं।

15 दिनों से इसमें खौलता हुआ पानी
प्रेमा देवी का कहना हैं कि हमने घर में करीब 28 साल पहले ये बोर कराया था। लेकिन कभी इसमें गर्म पानी नही आया। लेकिन पिछले 15 दिनों से इसमें खौलता हुआ पानी निकल रहा है। इसकी सूचना नगर निगम को भी दी। नगर निगम के अधिकारी भी इस घटना को देखकर हैरान हैं।

पानी बिल्कुल सही और पीने लायक
प्रेमा देवी ने आगे कहा कि बोर में इस तरह से अचानक गर्म पानी आने घर के लोग काफी परेशान हैं। कुछ दिनों तक तो समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। फिर उन्होंने सोचा कि कहीं ये पानी उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना हो इसलिए जांच भी कराई। नगर निगम के लैब में एक हजार रूपए देकर इसकी जांच हुई। लेकिन उनके द्वारा बताया गया कि पानी बिल्कुल सही और पीने लायक हैं, लेकिन पता नहीं इतना गर्म क्यों आ रहा हैं।

गर्म पानी का आना देवीय चमत्कार हैं
घर के सदस्य बृजेश शर्मा ने इसे माता का चमत्कार मानते हुए कहा कि अगर यह गर्म पानी जमीन के अंदर किसी बदलाव के कारण हो रहा है, तो उनके घर के आंगन में बोर के ठीक सामने मां दुर्गा का मंदिर स्थित है, जहां परिवार के सभी सदस्य पूजा-पाठ करते हैं। मोहल्ले में लगभग 200 से अधिक बोर हैं, लेकिन सिर्फ उनके घर के बोर में ही गर्म पानी क्यों आ रहा है? यह अभी जांच का विषय बना हुआ हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.