spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Chhattisgarh News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छात्राओं ने किया भेंट मुलाकात, छत्तीसगढ़ की चेतना सोना ने राष्ट्रपति से मिलकर बताया जिंदगी का ऐतिहासिक पल

Chhattisgarh News

गरियाबंद। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के एकलव्य मॉडल स्कूलों के छात्रों से रक्षाबंधन के अवसर पर भेंट-मुलाक़ात कर उनके साथ बातचीत की। ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आदिवासी छात्रों के लिए राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान के निर्देशित दौरे की व्यवस्था की गई थी।

read more – Gang Rape In Raigarh Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राखी के दिन 17 लोगो ने आदिवासी महिला का किया सामूहिक बलात्कार, घटना में नाबालिक भी थे शामिल, जानिए पूरा मामला …….

राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार भी जानें। जिज्ञासु छात्राओं के सवाल के जवाब भी राष्ट्रपति ने सहजता से दिया। बता दें कि एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं।

Chhattisgarh News

इसके साथ सभी छात्र खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा करने के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का सौभाग्य मिला। वही दिल्ली गई टीम का शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग की कक्षा 9वीं की छात्रा चेतना सोना ने प्रतिनिधित्व किया। छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और संवाद किया। चेतना सोना ने कहा कि यह पल उसके जिंदगी के लिए अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रहा।

चेतना ने अपनी पहली हवाई यात्रा के अनुभव को भी साझा किया। संवाद यात्रा के लिए चेतना ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो कि जिले के पांच विकासखण्ड में शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त विभिन्न विधाओं में चेतना की सक्रियता व भागीदारी थी, जिसके चलते देवभोग के शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा चेतना का चयन इस संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ था।

कक्षा 8वीं में चेतना ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल थीं। इसके अलावा सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम व खेलकूद में भी सक्रिय रहीं। भेंट मुलाकात के बाद छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल चेतना सोना ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कलाई में राखी बांधी।

read more – Badlapur Protest : अस्पताल हो या स्कूल, बेटियां कही भी महफूज नहीं, कोलकाता रेप कांड के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में 4 साल की मासूम बच्चियों की साथ घिनौनी हरकत, देश में आज महिला सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल……

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.