3 brothers killed his neighbor in Bilaspur
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले 3 भाइयों ने बड़ा कांड कर दिया। तीनों ने मिलकर अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने मृतक पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। हत्याकर तीनों मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि तीसरा फरार है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का हैं।
पुलिस ने बताया कि अरोपियों ने वारदात को रंजिशन अंजाम दिया है। इसके साथ ही 10 साल पहले हुई अपने पिता की हत्या का बदला पूरा हो गया। सोमवार 19 अगस्त को स्थानीय लोगों ने खून से सनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
कुल्हाड़ी से ताबतोड़ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी तीस साल का छतलाल मजदूरी करता था। घटना के दिन वह घर में अकेला था। रविवार के दिन हेमंत,धर्मेंद्र और जीतेंद्र केवट तीनों भाईयों ने मिलकर छतलात को मारने के इरादे से कुल्हाड़ी और फरसा लेकर उसके घर गए और हत्याकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सर्च डॉग की ली मदद
सोमवार को छतलाल की लाश खून से लथपथ मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस करीब 1 बजे मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। फिर घटना के जांच के लिए पुलिस ने सर्च डॉग रोजी की मदद ली। डॉग रोजी सीधा आरोपी के घर जा घुसी।
3 brothers killed his neighbor in Bilaspur
जमीन को लेकर पुराना विवाद
पुलिस ने गांव वालो से पुछताछ में की तो पता चला कि संदेहियों और मृतक छतलाल के परिवार के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फिर पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी हेमंत और धर्मेंद्र को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मेंद्र और हेमंत ने पुलिस को बताया कि छतलाल और उसके पिता संतोष केंवट ने मिलकर करीब 10 साल पहले उसके पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। हत्या के केस में छतलाल नाबालिग होने के कारण जेल से जल्दी छूट गया था। मृतक के पिता 10 साल की सजा काटने के बाद वह 1 महीने पहले ही जेल छूटा और रोजी-मजदूरी करने के लिए पूणे चला गया। त्यौहार में घर आने की बात सोचकर तीनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची।
मां को टोनही कहकर प्रताड़ित
पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ पर ये भी पता चला कि उनकी मां को टोनही कर भी प्रताड़ित किया करते था। इस कारण मोह्ल्ले वालों ने भी उनसे दूरी बना ली थी। इस वजह से भी 3 भाईयों ने मिलकर छतलाल को जान से मारने का प्लान बनाया था। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं, वही जीतेंद्र फरार हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

