Russia Volcano Erupte : रूस में 7.0 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के बाद फटा शिवलुच ज्वालामुखी, निकलने लगे लावा, जारी की गई सुनामी की चेतावनी

Russia Volcano Erupte : रूस में 7.0 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के बाद फटा शिवलुच ज्वालामुखी, निकलने लगे लावा, जारी की गई सुनामी की चेतावनी

Russia Volcano Erupte

“यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने कहा कि रूस के पूर्वी तट पर आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कामचटका क्षेत्र में स्थित शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। जिसके बाद से शिवलुच ज्वालामुखी का विस्फोट शुरू हो गया है। ज्वालामुखी में से राख का गुबार समुद्र तल से आठ किलोमीटर ऊपर उठ रहा है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी।”

रूस के पूर्वी तट पर 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद श्वेलेच ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ है। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप के पास हुई, जहां करीब 1,81,000 लोग रहते हैं। वहीं भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

भूकंप के तुरंत बाद श्वेलेच ज्वालामुखी से लावा निकलने लगा। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8 किलोमीटर ऊंची है। वही ज्वॉलामुखी से बहुत बड़ी मात्रा में लावा निकला है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Russia Volcano Erupte

तो वही भूकंप की वजह से सुनामी का एलर्ट जारी किया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ने बताया कि भूकंप सतह से 18 मील (29 किलोमीटर) की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 63 मील (102 किलोमीटर) पूर्व में था।

वही इस भूकंप के कारण स्थानीय निवासियों को अपने घर छोड़ने पड़े। भूकंप के कंपन के कारण फर्नीचर और बर्तन गिर गए। भूकंप के बाद 4.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया, जिसने क्षेत्र में और भी डर का माहौल पैदा कर दिया। भूकंप के चलते किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बिल्डिंगों की जांच की जा रही है। सामाजिक सुविधाओं पर नजर रखी जा रही है।

read more – Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर आरोपी का होगा साइको एनालिसिस टेस्ट, आरजी मेडिकल कॉलेज के पास धरना-प्रदर्शन पर रोक, धारा 163

 

Breaking News International News and Politics