Jansunwai in MP: जनसुनवाई में बुजुर्ग ने अफसरों को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जूता फेककर; कहा- ‘मुझे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दो’

Jansunwai in MP: जनसुनवाई में बुजुर्ग ने अफसरों को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जूता फेककर; कहा- ‘मुझे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दो’

Jansunwai in MP

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी तहसील में एक बुजुर्ग ने भ्रष्टाचार से नाराज होकर कलेक्ट्रेट में जोरदार हंगामा किया। कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज बुजुर्ग ने अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। गुस्से में आकर उन्होंने अपना जूता उछालकर अफसरों की ओर फेंका, लेकिन गार्ड ने जूते को बीच में ही रोक लिया।बता दें कि, निवाड़ी जनपद पंचायत के ग्राम घुघसी निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव एक समाजसेवी हैं। ग्राम घुघसी में एक आदिवासी महिला की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। लक्ष्मी प्रसाद यादव आदिवासी महिला को न्याय दिलाने के लिए कई दिनों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

जनसुनवाई मे बुजुर्ग ने किया जोरदार हंगामा
समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद ने एक दिन पूर्व 12 अगस्त को एसडीएम निवाड़ी को एक आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने ने अपनी परेशानी का जिक्र किया था. इसके बाद 13 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में आक्रोश में आकर उन्होंने हंगामा किया। और लक्ष्मी प्रसाद अधिकारी को जूता फेककर मार दिया।
हांलाकि जूता अधिकारी को नही लगा। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि “मैंने आपको जूता मारा है, आप मुझे जेल भेज दो। आप लोगों ने कमिश्नर का आदेश नहीं माना, आप बड़े अधिकारी हैं, इस भ्रष्टाचार को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा, जब तक भ्रष्ट अधिकारी जेल नहीं जाते तब तक के लिए मुझे जेल भेज दिया जाए”।

लक्ष्मी प्रसाद यादव और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक
कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई इस हंगामे के बाद कलेक्टर कार्यालय के आसपास मौजूद सभी लोग जनसुनवाई कक्ष में पहुंच गए, जहां समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद यादव और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक चल रही थी। लक्ष्मी प्रसाद के जूते फेकने के हरकत के बावजूद भी, अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते नजर आए। हाल ही में जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। पिछले महीने कर्मचारियों ने कलेक्टर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। यह घटना प्रशासन की नाकामी को फिर से उजागर करती दिख रही है।

Breaking News राज्य खबर