Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में सड़क किनारे मरी पड़ी मिलीं 23 गायें, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में सड़क किनारे मरी पड़ी मिलीं 23 गायें, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Balodabazar News

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर जिले की सड़कों पर 23 गायों को शव मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सड़कों पर गायों की शव पड़ा हुआ था। गौवंश की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

READ MORE – Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, जानिए कहा-कहा प्रभावित रहेगी OPD की सुविधाएं

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गातापार से कोसमंदी अछोली मार्ग पर सड़क किनारे मृत अवस्था में 23 गौवंश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत कैसे हुई, यह तो अभी पता नहीं चल पाया है।

Balodabazar News

अटकलें ये लगाई जा रही है कि कहीं ना कहीं इन गायों को बाहर से लाकर गांव के आउटर में सड़क के किनारे फेंका गया है। जिसमे गोवंश में से कुछ गाए जीवित थी, जिनका तत्काल मौके पर ही वेटरनरी डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान ही गायों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वही आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी पहले भी पलारी थाना क्षेत्र के लवन ब्लॉक ग्राम मरदा के कांजी हाउस में 30 गायों की दम घुटने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि कांजी हाउस के एक कमरे पर पर बड़ी संख्या में गायों को ठूस ठूस कर रखा गया था।

यहां गायों के लिए किसी प्रकार की चारा पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस बात की जानकारी जब तहसीदार को लगी तो उन्होंने मौके पर कांजी हाउस पहुंचे और मामले की जांच की। जहां बड़ी संख्या में एक ही कमरे पर गायों को रखा गया था। जिसमें 30 गायों की मौत हो चुकी थी।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : छोटा पैकेट बड़ा धमाका, बीकॉम में पढ़ने वाले लड़के ने 06 राज्यों में किए 30 फ्रॉड, शेयर में रायपुर के डाक्टर से 3 करोड़ की ठगी

Breaking News News and Politics राज्य खबर