Paris Olympics 2024 :  पेरिस ओलंपिक में जानिए कौन सा भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड, भारत के रिकॉर्ड और उपलब्धियां, देखिये पूरी लिस्ट

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में जानिए कौन सा भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड, भारत के रिकॉर्ड और उपलब्धियां, देखिये पूरी लिस्ट

Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज आखिरी दिन है। भारत का प्रदर्शन न तो बहुत बेहतर रहा और न ही बेहद खराब। इस साल भारत ने 117 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक भेजे थे लेकिन, उनमें से भारत के सिर्फ 6 खिलाड़ी ही पदक जीत पाए हैं बाकि खिलाड़ियों का निराशजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।

Paris Olympics 2024

वही मेडल में भारत को 1 सिल्वर और 5 मेडल ब्रॉन्ज मिले। भारत को इस ओलंपिक में कोई भी गोल्ड मेडल नहीं मिल सका। भारत पेरिस ओलंपिक-2024 के अंक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। इस ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया तो वही एथलेटिक्स की जैवलिन थ्रो की स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर मेडल जीतकर खुद की प्रतिभा को साबित किया।

वहीं, शूटिंग की स्पर्धा की बात करे तो देश की बेटी मनु भाकर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए इसी ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत को इस ओलंपिक में भले ही उम्मीद के मुताबिक मेडल नहीं मिल सका, लेकिन भारतीय एथलीट्स ने कई नए रिकॉर्ड भी बनाए। आइये जानते है भारत के बनाए ये रिकॉर्ड्स।

Paris Olympics 2024

  • 21 साल और 24 दिन की उम्र में, अमन सहरावत व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने।
  • नीरज चोपड़ा स्वतंत्र भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते।
  • 1972 के म्यूनिख के बाद पहली बार, भारत ने पुरुष हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीते।
  • लक्ष्य सेन सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने।
  • भारत ने 52 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों में पुरुष हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया।
  • धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत मिक्स्ड टीम तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे, जो तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
  • पेरिस 2024 में शूटिंग में तीन पदक जीतने के बाद, भारत ने ओलंपिक के संस्करण में किसी एक खेल में सर्वाधिक मेडल जीते।
  • मनिका बत्रा ओलंपिक सिंगल्स वर्ग में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं।
  • मनु भाकर स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीते।
  • मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं।
  • मनु भाकर-सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में भारत का पहला निशानेबाजी टीम पदक जीता।
Breaking News International National News and Politics स्पोर्ट