spot_img
Sunday, October 19, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

Hockey team Won bronze by defeating Spain 2-1: भारत को मिला चौथा मेडल, हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

Hockey team Won bronze by defeating Spain 2-1

पेरिस। भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल का मैच जीता है। आज भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। भारत का पेरिस ओलिंपिक में चौथा मेडल है। मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने 30वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

स्पेन की ओर से एकलौता गोल 18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे क्वॉर्टर में स्पेन को पेनल्टी शूट आउट मिला। इसका फायदा उठाते हुए स्पेन ने मैच का पहला गोल दाग दिया।

Hockey team Won bronze by defeating Spain 2-1

मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब भारत 0-1 से पिछड़ गया था। इसके बाद दूसरे क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने वापसी की और मिले पेनल्टी क्वॉर्टर में कप्तान हरमनप्रीत ने 30वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वॉर्टर में भारत ने एक और गोल दागा। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार फिर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसका फायदा उठाते हुए स्पेन के गोल पोस्ट को धवस्त कर दिया। सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी से 3-2 की हार का सामना करना पड़ा था। इससे भारत का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.