Yuvika Chaudhary birthday with Prince Narula: युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला ने साथ मनाया बर्थडे; शादी के 6 साल बनेगी मां

Yuvika Chaudhary birthday with Prince Narula: युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला ने साथ मनाया बर्थडे; शादी के 6 साल बनेगी मां

Yuvika Chaudhary birthday with Prince Narula

मुबंई। टीवी के हॉट कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया में अपनी वाइफ को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने आने वाले बच्चे के बारे में बात कही। सोशल मीडिया में इनकी तस्वीरे जमकर वायरल हो रही हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस समय अपने पेरेंटहुड की खुशी का पूरा आंनद ले रहे है। और अपने बच्चे का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं।

प्रिंस नरूला ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा प्यारा सा नोट
युविका चौधरी ने अपने बर्थडे बैश के लिए लैवेंडर कलर की रफल ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका सिंपल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। वहीं प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी के बर्थडे बैश की फोटोज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और बस अब हमारे ये आखिरी जन्मदिन हैं जब हम सिंगल हैं। इसके बाद सब का केंद्र हमारे आने वाले बच्चे पर होगा। धन्यवाद, मुझे अपने जीवन का सबसे अच्छा उपहार देने के लिए। लव यू और तुम बेहद खूबसूरत हो।”

सोशल मीडिया के जरिए दी थी प्रेगेन्सी की जानकारी
युविका चौधरी ने कुछ समय पहले अपनी मां बनने की खुशी सोशल मीडिया अंकाउट पर एक लग्जरी कार की फोटो शेयर करके अनोखे तरीके से बताई थी। दरअसल युविका ने लग्जरी कार के बगल में एक मिनी कार की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होनें बताया कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। साथ ही एक लंबे पोस्ट में माता-पिता बनने को लेकर अपनी भावनाओं और खुशी को शेयर किया था और कहा था कि हम हर अंल्ट्रासांड के दौरान बहुत भावुक हो जाते हैं।

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला ने 2018 में की शादी
प्रिंस और युविका पहली बार ‘बिग बॉस 9’ के दौरान मिले थे और उन्होंने लोकप्रिय डांस-आधारित रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ भी जीता था। इस कपल ने 12 अक्टूबर, 2018 को शादी की और 2024 में अपनी माता-पिता बनाने की घोषणा की।

Breaking News Knowledge लाइफस्टाइल