Vasundhara Award will go to . Dr vishvesh thakre
रायपुर। कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित और लोकजागरण के लिए दिया जाने वाला वसुंधरा सम्मान इस बार सीनियर जर्नालिस्ट डॉक्टर.विश्वेश ठाकरे को दिया जाएगा। ये सम्मान समारोह स्व. देवी प्रसाद चौबे की 48वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार 14 अगस्त 2024 को दोपहर 3.30 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित होगा।
इसकी जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में निर्णायक समिति के सदस्यों ने दी। समिति ने माना कि डॉ. विश्वेश ठाकरे छत्तीसगढ़ के चर्चित पत्रकार हैं। प्रदेश की पत्रकारिता में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, वे विगत तीन दशकों से प्रदेश की पत्रकारिता और लेखन कार्य में अनवरत लगे हुए हैं।

Vasundhara Award will go to Dr. Dr vishvesh thakre
डा. ठाकरे की शिक्षा
डा. ठाकरे की प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर में हुई है। ग्रेजुएशन उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय से किया। यही से उन्होंने मास्टर डिग्री की। इतना ही नहीं जनसंचार में पीएचडी कर उन्होंने विषय पर महारत ही हासिल नहीं की वरन इसे जीवन में आत्मसात भी किया।

ऐसे बढ़ता गया कॅरियर ग्राफ
1996 से 2008 तक वे रायपुर से प्रकाशित अनेक समाचार पत्रों में बतौर रिपोर्टर रहे। फिर कॅरियर की सीढ़ियां चढ़ते हुए चीफ रिपोर्टर से संपादक तक पहुंचे। साल 2008 से लेकर 2018 तक टीवी चैनलों में उनकी खोजपरक खबरों का लोगों को इंतजार रहता था। अभी डॉक्टर ठाकरे रायपुर के दैनिक भास्कर में रिजनल स्टेट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. विश्वेश ठाकरे का एक कविता संग्रह – ‘पंखों पर लिखी आयतें’ भी प्रकाशित हुआ है।

इन पत्रकारों को भी मिला वसुंधरा सम्मान
डा. विश्वेश ठाकरे के लिए सम्मान पाना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले उन्हें छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग अलंकरण, मीडिया विमर्श सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। वसुंधरा सम्मान के लिए उनके नाम का चयन होना उनके चाहने वालों के लिए भी गौरव की बात है। डॉक्टर ठाकरे से पहले ये सम्मान स्व. रमेश नैयर, स्व.श्याम लाल चतुर्वेदी, स्व.कुमार साहू, स्व.बसंत कुमार तिवारी, स्व.विनोद शंकर शुक्ल, स्व. शरद कोठरी, स्व. बबन प्रसाद मिश्र, डा.हिमांशु द्विवेदी, दिवाकर मुक्तिबोध, आशा शुक्ला, गिरिजाशंकर, ज्ञान अवस्थी, श्याम वेताल, अभय किशोर, डा.सुशील त्रिवेदी, गिरीश पंकज, बी.के.एस.रे, प्रकाश दुबे, स्व.तुषार कांति बोस, ई.वी.मुरली, सतीश जायसवाल, लीलाधर मंडलोई और सुधीर सक्सेना को दिया जा चुका है।
चयन समिति में कौन
निर्णायक समिति के सदस्यों सर्वश्री, ई.वी.मुरली, देवेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र सोनबोईर आलोक तिवारी, डा.रक्षा सिंह, श्वेता उपाध्याय, परविंदर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वसुंधरा सम्मान के संयोजक विनोद मिश्र, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव, स्वागत समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, सचिव मुमताज जैसे दिग्गज गणमान्य हैं।

