CG New Governor :  छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेन डेका ने ली शपथ, CM साय समेत भूपेश बघेल भी रहे मौजूद, शपथ से पहले लिए मां काली का आशीर्वाद

CG New Governor : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में रमेन डेका ने ली शपथ, CM साय समेत भूपेश बघेल भी रहे मौजूद, शपथ से पहले लिए मां काली का आशीर्वाद

CG New Governor

रायपुर। असम से दो बार सांसद रहे रमेन डेका ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद और गोपनीयता का शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

read more – CG ELECTRICITY NEW RATES : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे उद्योगपति, पहली बार 150 उद्योगों में तालाबंदी, लाखों लोग होंगे बेरोजगार, बिजली दरों में वृद्धि को लेकर पूर्व सीएम ने घेरा सरकार को

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

CG New Governor

शपथ ग्रहण समारोह में प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन देते हुए शुभकामनाएं दी।

प्रदेश के नए राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले आकशवाणी सिविल लाइन में मां काली के दरबार में जाकर दर्शन कर पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे।

CG New Governor

नए राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय
छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। असम के रहने वाले रामेन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। रमन डेका दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

रमन डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे। इसके साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे। राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। डेका राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं।

read more – UPSC NEW CHAIRPERSON : 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन बनीं यूपीएससी की नई अध्यक्ष, मनोज सोनी की लेंगी जगह, COVID-19 की महामारी में निभाई थी अहम भूमिका

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर