Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में जीता दूसरा मेडल, सरबजोत के साथ भारत को दिलाया एक और ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में जीता दूसरा मेडल, सरबजोत के साथ भारत को दिलाया एक और ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजीत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है। इसके साथ ही मनु ओलंपिक के इतिहास में पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं। वहीं, सरबजोत सिंह अब ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले छठे भारतीय निशानेबाज बन गए हैं।

बता दे, मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, और इसी के साथ भारत के मेडल की संख्या तो 2 हो गई। मनु भाकर ने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

read more – MOR SANGWARI YOJANA : उप मुख्यमंत्री साव ने “मोर संगवारी एप” को किया लांच, अब घर बैठे 27 सेवाओं का ले सकते है लाभ

Paris Olympics 2024

पेरिस में मनु भाकर अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं। इससे पहले टोक्यो में जब मनु ने ओलंपिक डेब्यू किया था तो उन्हें वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। टोक्यो में मनु भाकर की नाकामी की वजह उनका खराब खेल नहीं बल्कि पिस्टल में आयी तकनीकी की खराबी रही थी।

जिसके बाद मनु को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन, अच्छी बात ये है कि पेरिस से मनु भाकर खाली हाथ नहीं लौट रहीं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में खुद के साथ-साथ भारत के भी मेडल का अकाउंट खोल दिया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए, ट्वीट करते हुए कहा, “हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे! बधाई हो मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए। इन दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है।”

read more – JAMMU KASHMIR ENCOUNTER : जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने पाकिस्तान के 600 SSG ‘कमांडो’ की घुसपैठ, 80 किमी के दायरे में ऑपरेशन सर्प विनाश 2.0 शुरू

Breaking News International National News and Politics स्पोर्ट