Kanker news : कांकेर में नक्सलियों ने लगाए बैनर और फेंके पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Kanker news : कांकेर में नक्सलियों ने लगाए बैनर और फेंके पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Kanker news

सरस्वती रायपुर छत्तीसगढ़, कांकेर। छत्तीसगढ़ के नकस्ल प्रभाव क्षेत्र कांकेर जिले मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर मलाजकुडुम के घाटी के किनारे नक्सलियों के लाल कलर का बैनर मिला और बड़ी मात्रा में बैनर के पास पर्चे भी बरामद हुए हैं। नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि 28 अगस्त से 3 जुलाई तक नक्सली शहीद सप्ताह मनाया जाएगा।

दरअसल, नक्सलियों ने बैनर में लिखा है, कि क्रांतिकारीयों के संकल्प के साथ हर गांव, पंचायत, कस्बे, गली, और शहर में शहादत सप्ताह मनाएं। लगातार मुठभेड़ में हो रहे नुकसान की चिंता जताते हुए नक्सलियों ने लिखा है कि छापामार युध्द नियमों को सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि अनावश्यक नुकसान को कम किया जा सके। साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख हैं।

हालांकि मलाजकुडुम का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसलिए इस मार्ग में नक्सलियों का बैनर मिलना चिंता का विषय है। टीआई मनीर नागर नि बताया है कि फिलहाल बैनर को हटा दिया गया है।

read more – GHAZIABAD KANWAR YATRA : मुजफ्फरनगर के बाद अब गाजियाबाद में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए गाड़ियों की कि तोड़फोड़, देखिये तांडव का वीडियो

Breaking News News and Politics राज्य खबर