spot_img
Sunday, October 19, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Budget 2024 : लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, राष्ट्रपति ने सीतारमण को खिलाई दही-चीनी, बजट से पहले सोशल मीडिया पर मीम हो रहे वायरल

Budget 2024

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार यानी 23 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सरकार टैक्सपेयर्स और किसानों के लिए क्या बड़ा ऐलान करती है।

read more – MAHADEV GHAT : बारिश से नदी नाले उफान पर, खारुन नदी खतरे के निशान के करीब, सुरक्षा के इंतजाम नहीं, नदी में नाव चलाने पर लगा पाबंद

वित्त मंत्री ने सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें बजट पेश करने से पहले दही-चीनी खिलाई। वित्त मंत्री केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

Budget 2024

वही सीतारमण मोदी सरकार में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्री के रूप में शामिल होने वाली पहली महिला बनने का रिकॉर्ड भी है। सीतारमण 2017 में पहली महिला रक्षा मंत्री बनी। इसके पहले वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री थीं। अरुण जेटली (वित्त मंत्री 2014-19) के बीमार होने पर सीतारमण ने 2019 के आम चुनाव के बाद नव निर्वाचित मोदी सरकार में वित्त विभाग का प्रभार संभाला था।

सीतारमण स्वतंत्र भारत में पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं। इससे पहले, इंदिरा गांधी ने भारत की प्रधानमंत्री रहते हुए थोड़े समय के लिए अतिरिक्त विभाग के रूप में वित्त का कार्यभार संभाला था। सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै में रेलवे में कार्यरत नारायण सीतारमण और सावित्री के घर हुआ था। सीतारमण ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और एमफिल की है।

सरकार की बजट में हैं ये नौ प्राथमिकताएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में सरकारी की नौ प्राथमिकताएं हैं, जिनमें शामिल हैं-
1. खेती में उत्पादकता
2. रोजगार और क्षमता विकास
3. समग्र मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
4. विनिर्माण और सेवाएं
5. शहरी विकास
6. ऊर्जा सुरक्षा
7. अधोसरंचना
8. नवाचार, शोध और विकास
9. अगली पीढ़ी के सुधार

Budget 2024

बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया पर कई मीम वायरल हो रहे हैं। किसी में कोई शेरावाली से प्रार्थना कर रहा है तो कोई प्राइवेट नौकरी करने वालों को रियायत देने की बात कह रहा है।

read more – CG MONSOON SESSION : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में गूंजा बलौदाबाज़ार हिंसा का मुद्दा, विपक्ष ने साय सरकार को घेरते हुए सदन में जमकर किया हंगामा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की सीबीआई जांच की मांग

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.