Nagpur Flyover Accident : नागपुर के फ्लाईओवर में टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार से जा रहे युवक की 50 फ़ीट नीचे गिरने से मौत, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Nagpur Flyover Accident : नागपुर के फ्लाईओवर में टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार से जा रहे युवक की 50 फ़ीट नीचे गिरने से मौत, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Nagpur Flyover Accident

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक युवक फ्लाईओवर पर तेज रफ़्तार से टू -व्हीलर गाडी चला रहा था। इसी दौरान उसका गाड़ी से नियंत्रण छुट गया और वो सीधे फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना शनिवार को दोपहर पारडी के फ्लाईओवर पर घटित हुई।

read more – ATTACK ON DONALD TRUMP : रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुई फायरिंग, मारा गया संदिग्ध शूटर, पीएम मोदी ने जताया दुख

मिली जानकारी के मुताबिक युवक 50 फीट नीचे गिरने से मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Nagpur Flyover Accident

मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर में पारडी फ्लाईओवर पर यात्रा करते समय एक बाइकर ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया और फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पुल पर ही रह गई, लेकिन युवक फ्लाईओवर के नीचे जा गिरा। इसके बाद वहां मौजूद नागरिकों ने घायल युवक को उठाया और पास के भवानी अस्पताल ले गये।

लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि नागपुर के सक्करदरा और सीताबर्डी फ्लाईओवर से गिरकर कई दोपहिया वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। मृतक योगेश्वर चुटे महाराष्ट्र के गोंदिया जिला के रहने वाला था।

नागपुर में फाइनेंस कंपनी में वह प्रतिनिधि का काम करता था। फ्लाईओवर पर जा रहे किसी वाहन चालक ने घटना के बाद वीडियो बना लिया, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Breaking News National News and Politics