Jharkhand Building Collapsed : झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका, राहत व बचाव कार्य में जुटी पुलिस

Jharkhand Building Collapsed : झारखंड के देवघर में इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका, राहत व बचाव कार्य में जुटी पुलिस

Jharkhand Building Collapsed

झारखंड के देवघर जिले में रविवार की सुबह तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमे मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे से अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

read more – JAGANNATH RATH YATRA 2024 : पुरी में आज से शुरू जगन्नाथ रथयात्रा, बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ

जिला प्रशासन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव के कार्य में जुटी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है।

Jharkhand Building Collapsed

गोड्डा सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देवघर में आज सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने तुरंत की टीम भिजवाया। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन लोगों को और एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

तो वही देवघर के जिला कलेक्टर विशाल सागर ने बताया कि यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, तुरंत एनडीआरएफ की टीम को यहां भेजा गया। हमने यहां से 2 लोगों को बचाया है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी मिली है कि कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू था। हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया। इस मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिक चिंता लोगों और उनकी जान बचाना है।

read more – ASSEMBLY BY ELECTION : 10 जुलाई को 7 राज्यों की 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद जल्द फिर से NDA-INDIA की टक्कर

Breaking News National News and Politics