Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ में कुंए में लकड़ी निकालने उतरे पड़ोसी को बचाने में पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत, जहरीली गैस बनी मौत का कारण

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ में कुंए में लकड़ी निकालने उतरे पड़ोसी को बचाने में पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत, जहरीली गैस बनी मौत का कारण

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा आज सुबह हुए बड़े हादसे में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटों समेत 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे पड़ोसी को बचाने के चक्कर में लोग कुएं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए।

READ MORE – CG NSUI : एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने जारी कियाफरमान, जानकारी से पहले कोई भी कार्यक्रम करने पर होगी कार्यवाही

यह घटना जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिदार गांव में हुआ। SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर ये लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौट सका।

मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया।

Janjgir Champa

लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। पांचों शवों को कुएं से निकाला जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र के रूप में हुई। इस घटना में अंतिम में सभी लोगों को बचाने के लिए घुसे टीकेश्वर चंद्रा की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

READ MORE – CG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी अनुभव शर्मा बनाए गए राज्यपाल के अवर सचिव, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Breaking News News and Politics राज्य खबर