chhattisgarh news
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फूड डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आते हुए गुरुवार को राजधानी रायपुर के नागपुर कुकर बिरियानी रेस्टोरेंट में शिकायत मिलने पर जब छापा मारा तो अधिकारी के होश उड़ गए , रेस्टोरेंट के अंदर बदबू और गंदगी से हैरान रह गए। वही बाहर लोगों को 100 रुपए में बिरियानी परोसी जा रही थी, और अंदर किचन में सड़ी गली चीजों के बीच खाना बन रहा था।
हैरान करने वाली बात ये थी कि इस रेस्टोरेंट में बेसिक हाइजीन के बारे में यहां काम कर रहे कर्मचारी को जानकारी नहीं थी । फौरन रेस्टोरेंट के खिलाफ अधिकारियों ने एक्शन लिया। टीम ने कई सामान को अपने सामने ही नष्ट कराया और साथ ही सैंपल भी लिया है।
बैजनाथपारा में चलाए जा रहे नागपुर कुकर बिरियानी रेस्टोरेंट में गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दबिश दी थी। यहां से लूज कुक्ड बिरियानी, दालचा का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।
chhattisgarh news
अधिकारियों ने बताया कि बिरियानी सेंटर में गंदगी तो थी ही, यहां अंदर करीब 20 किलो चिकन, सब्जी, दही मिली यह सभी खाने की चीज सड़ चुकी थी। इसे अफसरों ने नष्ट करवाया। अब फर्म को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32(1) के तहत ऑनलाइन इंप्रूवमेंट नोटिस भेजा गया है।
तो वही 2 जुलाई को रायपुर के अशोका बिरियानी सेंटर में भी फूड डिपार्टमेंट अफसर ने दबिश दी थी। यहां एक कस्टमर को वेज खाने में मांस का टुकड़ा मिला था जिस पर रेस्टोरेंट वालों ने कह दिया ये हमारे यहां का मांस नहीं है।
जिसके बाद अधिकारी जांच करने किचन में घुसे तो पाया कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज फूड एक साथ रखा गया था। किचन में रखे फ्रीजर में बड़ी मात्रा में बासी खाना भी पाया गया है, जिसे टीम ने नष्ट कराया। फ़िलहाल अशोका बिरियानी रेस्टोरेंट काफी दिनों से विवादों में है। इसकी दुर्ग स्थित ब्रांच में भी ऐसी शिकायत मिली थी।