Anti Naxal Operations
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जिले के अलग-अलग इलाकों से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाणने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें से चार नक्सली टेकलगुड़ा ब्लास्ट की घटना में शामिल थे, जबकि पांच नक्सली मंडीमरका और गोंदपल्ली गांव के बीच सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की घटना में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 23 जून को जगरगुंडा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस वाहन को उड़ाने की घटना में शामिल नक्सलियों के गतिविधि की सूचना मिली थी।
Anti Naxal Operations
मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में शामिल छह नक्सलियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। वही एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने पांच अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को उरसांगल, मंडीमकरा और गोंदपल्ली की ओर रवाना किया गया था। जब सुरक्षाबल के जवान गोंदपल्ली गांव के जंगल में थे तब पांच संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
पकड़े गए नक्सली इस साल छह अप्रैल को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडीमरका और गोंदपल्ली गांव के बीच सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की घटना में शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
read more – METEOROLOGICAL DEPARTMENT : छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन तक भारी वर्षा, मौसम विभाग दी चेतवानी